फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट तहसील के अंतर्गत चरबंग गांव के पास तल्ला गुराली तोक में 18 अगस्त की रात को वाहन दुर्घटना हो गई थी, जिसमें चालक और वाहन स्वामी दिनेश चंद्र उर्फ हीरामणि निवासी ग्राम घुनी की मौत हो गई थी। वहीं तहसील चमोली के लासी-सरतोली मार्ग पर ग्राम घंटीधार के निकट 18 अगस्त को बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें चालक जसपाल सिंह फरस्वाण पुत्र बचन सिंह की मौत हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने दोनों दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को दी गई है। जांच अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य हो या जानकारी रखता हो वह उनके कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें