डीएम हिमांशु खुराना ने पिंडर नदी पर स्थापित हाइड्रोलिक ट्रॉली घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
गत 28 अक्तूबर को हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से देवाल ब्लाक के लिंगड़ी-ओडर गांव की चार महिलाएं करीब ढाई घंटे तक नदी के ऊपर ट्रॉली में अटकी रही। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद कोई कर्मचारी न आने पर ग्रामीणों ने ही ट्रॉली में फंसी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। अब डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी थराली को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम को ट्रॉली की तकनीकी जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।