फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगासू में खनन के लिए निविदा जारी करने का विरोध

विज्ञापन
गोपेश्वर में डीएम को ज्ञापन देने जाते लंगासू गांव के ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
लंगासू गांव के लोगों ने गांव के पास खनन के लिए जारी की गई निविदा का विरोध किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर इस निविदा को रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द इस खनन की निविदा रद्द नहीं होती तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने लंगासू गांव के पास नदी पर खनन के लिए एक मार्च को निविदा निकाली। ग्रामीणों ने इसके विरोध में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि यह भूमि लंगासू वन पंचायत की भूमि है। ग्रामीणों की जानकारी के बिना यह निविदा निकाल दी गई। नदी में खनन से पत्थर हटाए जाते हैं तो उससे भू कटाव हो सकता है, जिससे उनकी कृषि भूमि को खतरा हो जाएगा। वर्ष 2009 में भी ग्रामीणों ने खनन के विरोध में आंदोलन किया था। तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि यहां भविष्य में कभी खनन नहीं कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सरपंच बीना देवी, योगेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा गोस्वामी, मदन प्रसाद, अमित मैखुरी, अजय भट्ट, विमला देवी, अनीता देवी, राधा देवी, देवेश्वरी देवी, भगवती देवी, तारा देवी, विद्या देवी, अभिषेक शैली, गौरव मलेठा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें