फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिना अनुमति खेतों में हाईटेंशन लाइन ले जाने का विरोध

Mon, 13 Oct 2025 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नाकोट के ग्रामीणों ने उत्तराखंड विद्युत पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से बिना अनुमति के उनके खेतों से बिजली की हाईटेंशन लाइन ले जाने और पोल लगाने पर आपत्ति जताई। कांति प्रसाद डिमरी और अनिल डिमरी ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कार्यदायी संस्था की ओर से किए जा रहे कार्य को रुकवाने की मांग की। वहीं एसडीएम एसएस रागंड़ ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के ग्रामीणों के खेतों में हाईटेंशन लाइन लगाने के मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें