फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संगम मैदान के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, 47 ग्राम पंचायतों का एक मात्र खेल मैदान हो जाएगा खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लाॅक के संगम मैदान से सटी भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह मैदान 47 गांवों का एक मात्र खेल मैदान है और इसे अस्थायी हेलिपैड के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है। अगर यहां कूड़ा डाला गया तो यह मैदान खत्म हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजकर काम रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि स्वजल के तहत संगम मैदान के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसका निर्माण विकास विभाग की ओर से किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, सरपंच नवीन चंद्र, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, निवर्तमान बीडीसी मेंबर प्रमोद मिश्रा, श्याम पंत, विनायक मिश्रा ने बताया कि जिस स्थान पर इस केंद्र को बनाया जा रहा है वह ब्लॉक देवाल के 47 ग्राम पंचायत का एकमात्र खेल मैदान है। सीएम ने इस मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा है। अब इसे कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी बीएस देव ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण इसका काम रोक दिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें