राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यों ने स्थानांतरण सत्र शून्य सत्र करने का विरोध किया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री भगत कंडवाल, प्रदीप कंडारी, मंजू पुरोहित, मोहन गौड, सीमा कुंवर, मीनाक्षी सती, अनिल, बीएसनेगी, बीएम तिवारी, टीएस नेगी ने कहा कि विभाग ने पिछले चार सत्रों से शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया है। कई शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में 20 से 25 सालों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। संगठन ने स्थानांतरण एक्ट के अनुसार अभिलंब सभी श्रेणियों के शिक्षकों का तबादला करने और इसके लिए आनलाइन आवेदन मंगाए जाने और स्थानांतरण सत्र शून्य के निर्णय को वापस लेने की मांग की।