कर्णप्रयाग। रविवार को जीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ चमोली की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एलटी संवर्ग के शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया गया। वर्ष 2014 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, शिक्षकों की दुर्गम-सुगम की सेवाओं को पोर्टल पर प्रदर्शित करने आदि समस्याओं के निराकरण आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, संगठन मंत्री बलवंत सिंह बिष्ट, कल्पना बेन गौतम, अतीश चंद्र खंडूड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद