गैरसैंण। ठेकेदार संघ की लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में ई-टेंडरिंग का विरोध किया गया। संघ के अध्यक्ष सोबन शाह की अध्यक्षता मेंं आयोजित बैठक में ठेकेदारों ने कहा कि सीएम ने ब्लॉक के खनसर धाटी में मालकोट सेरा, माईथान में बाढ़ सुरक्षा कार्य छोटे हिस्सों में स्थानीय ठेकेदारों की ओर से कराए जाने का आश्वासन दिया था। मगर सिंचाई विभाग की ओर से ई-टेंडरिंग प्रक्रिया जारी की गई। ठेकेदारों ने छोटे कार्यों को ई-टेंडरिंग में छूट देने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ठेकेदार संघ के पूर्व अध्यक्ष बलवीर रावत, जगमोहन कठैत, हरेंद्र कंडारी, खिलाप सिंह और महावीर रावत मौजूद रहे। संवाद