सड़क कटिंग के दौरान एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक की मौत हो गई। ईराणी के ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन निजमुला ईराणी सड़क पर इन दिनों हिल कटिंग का काम चल रहा है। बुधवार को झींझी पुल के समीप हिल कटिंग के दौरान एक जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नैनीताल निवासी अभिषेक (28) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।