फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रतिदिन 250 श्रद्धालु ही भेजे जाएंगे रुद्रनाथ

Wed, 20 May 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनाें के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने रुद्रनाथ तक प्रतिदिन 250 श्रद्धालुओं कोे ही भेजने का निर्णय लिया है। बिना अनुमति रुद्रनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


18 मई को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले थे। पहले दिन से ही रुद्रनाथ में तीर्थयात्रियों का दबाव इतना बढ़ गया कि व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। अब वन विभाग ने रुद्रनाथ के लिए सगर गांव से सीमित श्रद्धालुओं को भेजने की योजना बनाई है। वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थित इको-विकास समितियों, मंदिर समिति की धर्मशालाओं और होटलों में प्रतिदिन लगभग 250 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि प्रतिदिन 250 श्रद्धालुओं को ही रुद्रनाथ ट्रैक पर भेजा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद किसी को भी रुद्रनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा करें तथा मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए ही रुद्रनाथ की यात्रा पर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें