फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य के लिए मिलेंगे सिर्फ 18 महीने

विज्ञापन
गोपेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और बदरीनाथ मास्टर प्लान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत 10 प्रोजेक्ट पर कार्य प्रस्तावित हैं। इन्हें तीन साल में पूरा किया जाना है। यात्रा सीजन के हिसाब से यहां पर कार्य करने के लिए तीन सालों में 18 महीने ही काम के लिए मिलेंगे। उन्होंने इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव ने कहा कि सभी विभाग मास्टर प्लान को ध्यान में रखते हुए एक रूपता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। बिना डीएम की अनुमति के वहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को प्रस्तावित प्रोजेक्ट के साथ यूटीलिटी की खुद मैपिंग करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को समय पर भूमि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने और लोनिवि को प्रोजेक्ट एरिया में चिह्नित भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए धनराशि की डिमांड भेजने को कहा। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मास्टर प्लान के तहत अब तक किए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले पर्यटन सचिव ने बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए एनएचआईडीसीएल और बीआरओ को समय पर सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बदरीनाथ तक होगा उड़ान योजना का विस्तार
पर्यटन सचिव ने कहा कि उड़ान योजना के तहत गौचर से जोशीमठ तक हवाई सेवा के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके तहत जोशीमठ में हेलीपैड बनाया जाएगा। जोशीमठ के बाद बदरीनाथ में हेलीपैड बनने के बाद यात्रा सीजन में उड़ान योजना का विस्तारीकरण बदरीनाथ तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें