मलारी हाईवे पर रविग्राम के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रविग्राम निवासी अजय कोहली (19) पुत्र अनिल कोहली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सोनू और आशीफ निवासी गांधी मैदान जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जोशीमठ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जोशीमठ कोतवाली के एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।