फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में छात्र की मौत, तीन घायल

Tue, 27 Jan 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
औली घूमने आए गुड़गंाव (हरियाणा) के नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर के छात्रों की कार सोमवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों में एक छात्र और दो छात्राएं हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर एनएच-8 गुड़गांव में अध्ययनरत दो छात्र और दो छात्राएं औली घूमने आए थे। 26 जनवरी सोमवार शाम को छह बजे औली से लौटते हुए इन छात्र-छात्राओं की मारुति जेन कार गौचर आईटीबीपी परिसर के निकट भक्तरामपुरी में  दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। घटनास्थल के समीपवर्ती निवासी प्रकाश शैली ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया। सड़क दुर्घटना में नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर के छात्र वासव अरोड़ा (29) पुत्र जयंत अरोड़ा, निवासी 73-हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-7, एक्सटेंशन गुड़गांव की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

जबकि कौतुक कंबोज (27) पुत्र आरडी कंबोज, अवंतिका माथुर (25) पुत्री आरपी माथुर और पुष्पा कुमारी (21) पुत्री हरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी गौचर में आईटीबीपी और सीएचसी कर्णप्रयाग से आए चिकित्सा कर्मियों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 वाहन से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के एसएसआई प्रदीप राठौर ने बताया कि मृतक वासव के परिजन मंगलवार दोपहर को यहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें