फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के एक दिन पहले बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर गडोरा के पास रविवार देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रुद्रप्रयाग के पास जगमोहन (43) पुत्र मदन लाल निवासी हाट ने दम तोड़ दिया, जबकि अंकित (22 साल) निवासी हाट को श्रीनगर में भर्ती किया गया। वहां से उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मायापुर से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। होली के पहले दिन हुई दुर्घटना से परिवार और गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें