फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल

Wed, 06 Aug 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विकासखंड ज्योतिर्मठ के पातालगंगा के ऊपर स्थित दाणमी गांव की चंद्रा देवी पत्नी हुकुम सिंह और दौलत सिंह (40) मंगलवार को अपराह्न करीब पांच बजे अपनी छानियों से लौट रहे थे। अचानक रास्ते में जंगल से पत्थर गिरने लगे। पत्थर की चपेट में आने से दौलत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रा देवी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बारिश के बीच ही देर रात महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक दौलत सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें