फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी के सिमलासू क्षेत्र निवासी व्यक्ति के खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ाने के आरोपी एसओजी ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला 10 फरवरी 2021 का है। मुकेश जोशी ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो लोगों ने उन्हें फोन किया और खुद को अमेजन कंपनी का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताया। उन्हें झांसा देकर उसके बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल कर एक लाख सात हजार रुपये निकाल लिए। बाद में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी थी। एसओजी टीम के प्रभारी मनोज नेगी ने टीम के साथ 13 जुलाई को ठगी के आरोपी रूपेश यादव (25), निवासी ग्राम केरवार, थाना जयपुर, जिला बांका, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। 16 जुलाई को उसे ट्रांजिट रिमांड पर पोखरी लाया गया और शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस दूसरे आरोपी लालू यादव की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें