थाना गोपेश्वर के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक से चेकिंग के दौरान एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की। बरामद की गई नकदी को एफएसटी के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली तो कार में बैठे युवक राशिद (26) निवासी जाफतागंज नजीबाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम मैठाणा चमोली के पास से एक लाख 12 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए। नकदी के बारे में पूछे जाने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। साथ ही उसके पास नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं थे। इस पर पुलिस ने एफएसटी को सूचित किया। एफएसटी टीम ने मौके पर आकर नकदी कब्जे में ले ली।