फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में एक घायल

Tue, 25 Oct 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
डुंग्री गांव के समीप भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को 108 सेवा की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद नैनवाल ने बताया कि डुंग्री गांव का हरपाल सिंह (43) पुत्र दलीप सिंह अपने रिश्तेदारों के गांव केरा होरिंग गया था। मंगलवार सुबह वह केरा गांव से अपने घर डुंग्री आ रहा था कि रास्ते में ही एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।

हरपाल के शोर मचाने पर आसपास मौजूद पृथ्वीसिंह तथा कृष्णानंद ने शोर मचाया और पत्थर फेंककर भालू को भगा दिया। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हरपाल को 108 सेवा से सीएचसी थराली पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी थराली के चिकित्सक डा. अमित सिंह ने बताया कि भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हरपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें