फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में फंसे डेढ़ सौ तीर्थयात्री

Sun, 31 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे रविवार को चौथे दिन भी नहीं खुल पाया। रविवार को भी लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश के कारण चट्टान से पत्थर छिटकते रहे, जिससे हाईवे को खोलने का काम भी बाधित हुआ। देर शाम तक भी हाईवे यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन


हाईवे अवरुद्घ होने से बदरीनाथ धाम में करीब 35 छोटे-बड़े यात्रा वाहन और करीब डेढ़ सौ तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। जोशीमठ और पांडुकेश्वर में रोके गए करीब दो सौ तीर्थयात्री हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम नहीं जा पा रहे हैं।

हालांकि रविवार को लामबगड़ गांव से पैदल ही करीब 200 तीर्थयात्री बैनाकुली तक तीन किमी पैदल और यहां से पुन: वाहन में बैठकर बदरीनाथ धाम पहुंचे। बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ क्षेत्र में हो रही बारिश और चट्टान से रह-रहकर छिटक रहे पत्थरों से हाईवे को खोलने का काम बाधित हो रहा है। खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले के उफनाने से हाईवे को खोलने में दिक्कत हो रही हैं। मौसम ने साथ दिया तो हाईवे सोमवार सुबह दस बजे तक सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों के लिए धाम में की निशुल्क खाने और रहने की व्यवस्था
बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) ने रविवार को भंडारे का आयोजन किया। तीर्थयात्रियों के लिए बीकेटीसी ने धर्मशालाओं में रहने की भी निशुल्क व्यवस्था की है।

मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि धाम में करीब दो सौ तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्रियों को धाम में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खाक चौक पर बाबा बालकनाथ की ओर से भी तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें