फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में चढ़े एक करोड़ तीस लाख के चौलाई के लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ में चढ़े एक करोड़ तीस लाख के चौलाई के लड्डू
विज्ञापन

रिकार्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने पर स्थानीय उत्पाद से बने प्रसाद की हुई बंपर बिक्री
प्रदीप भंडारी
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में इस यात्रा सीजन में यात्रियों ने एक करोड़ तीस लाख के चौलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में खरीदे और भगवान बदरीनाथ को अर्पित किए। इसमें एक करोड़ के लड्डू बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीस लाख रुपये के लड्डू स्थानीय स्वयं सहायता समूहों ने बेचे। यह लड्डू स्थानीय स्तर पर ही तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

10 मई से 17 नवंबर तक चली बदरीनाथ धाम की यात्रा में कुल 1240929 तीर्थयात्री पहुंचे। यात्रियों की यह संख्या अपने आप में रिकार्ड है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने का असर स्थानीय उत्पादों की बिक्री पर भी दिखा। मंदिर समिति ने जो एक करोड़ के चौलाई के लड्डू बेचे उसके लिए भी चौलाई स्थानीय स्तर पर किसानों से 40 रुपये किलो की दर से खरीदी गई थी। इसके अलावा कुछ महिला समूहों ने भी करीब 30 लाख रुपये के चौलाई के लड्डू बनाकर बेचे। मंदिर में स्थानीय उत्पादों का प्रसाद चढ़ाने की सरकार की यह मुहिम काफी कारगर साबित हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले यात्रा सीजन में यह बिक्री और बढ़ेगी। वहीं यात्रा काल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बुरांस और माल्टा के जूस भी बेचे। जोशीमठ लड्डू सप्लायर के मैनेजर नितिन शाह का कहना है कि इस साल चौलाई के लड्डू की अच्छी बिक्री हुई है। इसे देखते हुए अगले साल पहले से ही अधिक चौलाई खरीदने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें