फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक सहायक अभियंता पर पूरे डिविजन की सड़कों की जिम्मेदारी

Sun, 11 Jan 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि पोखरी में चार सहायक अभियंताओं में से एक पर ही है तैनाती
विज्ञापन


सड़क निर्माण से लेकर अन्य कार्य बुरी तरह हो रहे हैं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी

पोखरी (चमोली)। लोक निर्माण विभाग पोखरी सहायक अभियंताओं की भारी कमी से जूझ रहा है। पूरे डिविजन में चार सहायक अभियंता के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां पर एक ही सहायक अभियंता (एई) ही तैनात है। पूरे डिविजन की सड़कों का जिम्मा उनके ही ऊपर है। ऐसे में सड़क निर्माण से लेकर अन्य कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग पोखरी के पास पूरे ब्लॉक में कई सड़कों की जिम्मेदारी है। इसमें रुद्रप्रयाग-पोखरी-हापला-गोपेश्वर, पोखरी-कर्णप्रयाग, हापला-गुणम-नैल, पोखरी-वल्ली-हरिशंकर, उडामांडा-रौता जैसी बड़ी सड़कों के अलावा कई गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के रख रखाव, मरम्मत कार्य, नई सड़कों का निर्माण, पैच वर्क सहित सभी कार्य सिर्फ एक सहायक अभियंता के भरोसे किए जा रहे हैं। चार सहायक अभियंताओं की जगह पर एक ही सहायक अभियंता मो. शादिक उद्दीन वर्तमान में यहां कार्यरत हैं। उन्हीं पर सभी सड़कों के कार्यों को देखने की जिम्मेदारी है। इससे जहां सड़कों के निर्माण की गति धीमी पड़ी हुई है वहीं शासन को भेजी जाने वाली प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और उन्हें भेजने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि डिविजन में चार सहायक अभियंता के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां एक ही सहायक अभियंता तैनात है। पिछले साल एक सहायक अभियंता ने ज्वाइन किया था लेकिन बीते साल छह अक्तूबर से वे अवकाश पर चल रहे हैं। अन्य दो पदों पर तैनाती के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें