मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोखरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार देर शाम को पोखरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक कार में शंकर सिंह निवासी ग्राम डुंगर जिला चमोली के पास से दो पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।