थराली। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस थराली ने एक वाहन से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि थाना पुलिस थराली एवं एसओजी चमोली की संयुक्त टीम ने तलाशी के दौरान पवन सिंह निवासी तलवाड़ी थाना थराली जनपद-चमोली को एक वाहन से 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद