कर्णप्रयाग। पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान जखेड गदेरे के पास सिमली रोड से दीपक सिंह ग्राम-सितेल, तहसील-घाट के कब्जे से 654 ग्राम चरस बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार (टैक्सी) को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई सुमित चौधरी, कांस्टेबल नवीन भट्ट, विनोद कुमार थे।