चेकिंग अभियान के तहत थाना गैरसैंण के अंतर्गत मालसी गांव निवासी महेंद्र सिंह को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना गैरसैंण में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।