पोखरी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 30 अद्दे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें इंदु भूषण निवासी डुंगर के पास से 30 अंग्रेजी शराब के अद्दे मिले हैं। जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद