फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संपर्क मार्ग नहीं बनने से पुल पर नहीं हो रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की लापरवाही से रैंस-भटियाणा मोटर मार्ग के किलोमीटर 25 पर एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बना 30 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल शोपीस बनकर रह गया है। संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण पुल से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। यह 2019 में पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक मोटरपुल के दोनो किनारों पर संपर्क मार्ग नहीं बन सका। जिससे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के जयबीर यिंह, धर्म सिंह, संजय कंडारी ने बताया कि कोठली, भटियाणा, कोट आदि गांवों के ग्रामीण पुल का निर्माण कार्य पूरा किए जाने की मांग को लेकर विभाग के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



वहीं, पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता टीएस कनवासी ने बताया कि मोटरपुल का निर्माण कार्य 2020 में शुरू किया गया था और अभी आठ माह पहले ही काम पूरा हुआ है। यातायात सुचारु करने से पहले पुल का लोड टेस्ट किया जाना है, जिसकी फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। इसे स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही लोड टेस्ट कराने के बाद संपर्क मार्ग पर फिलिंग का कार्य शुरू कराकर पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें