फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर कहीं गड्ढों से राहत, कहीं लग रहे झटके

Thu, 08 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर से लगे बदरीनाथ हाईवे पर कुछ जगह विभाग ने गड्ढों का भरान कर दिया है जबकि कुछ जगहों पर अब भी लोग वाहनों में झटके खाकर सफर कर रहे हैं।
नगर से लगे बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से लंगासू तक सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। खास तौर पर गांधीनगर, मंडी समिति के पास वाले मोड़, कनखुल सड़क के पास और ऊर्जा निगम के नीचे हाईवे के बुरे हाल है। ऊर्जा निगम के नीचे और मंडी समिति के मोड़ पर बने गड्ढों पर कई बार वाहन फंस रहे थे। यही नहीं यहां दोपहिया वाहन चालकों को सवारी उतारकर वाहन चलाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने अपने एक अक्तूबर के अंक में हाईवे की कर्णप्रयाग से लंगासू तक पड़ताल की। इसमें कई जगह गड्ढों से परेशानी सामने आई। वहीं समस्या को लेकर कालेश्वर के पूर्व प्रधान हरीश चौहान एसडीएम और जिला प्रशासन को पत्र सौंपा था। इसके बाद एनएच ने गांधीनगर और मंडी समिति के मोड़ के गड्ढों को ठीक किया। अनूप डिमरी ने बताया कि ऊर्जा निगम के नजदीक अब भी बड़े गड्ढे बने हैं। वहीं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि हाईवे और सड़क ठीक करने के लिए एनएचआईडीसीएल को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें