दिवाली रात मोबाइल चलाते समय 24 वर्षीय अनुज नेगी अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने उनका बचाव किया। अनुज नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर
युवक का रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला। जहां मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को खाई से बाहर निकालते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह खाई में गिर गया।