I
I
I
Iनाबालिग से दुष्कर्म के मामले में व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
I
Iदूसरे समुदाय के आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांगI
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में शुक्रवार को फिर व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाली। जिससे दोपहर तक बाजार भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही उसकी दुकान खाली करवाने की मांग की। जिस पर प्रशासन ने 22 अक्तूबर तक का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपी को बीते सप्ताह ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।
शुक्रवार सुबह हिंदू संगठन, स्थानीय व्यापारी थराली-देवाल-ग्वालदम तिराहे पर एकत्र हुए और आरोपी युवक दिलवर खान को कड़ी सजा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष भरत शाह ने कहा कि 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस से आरोपी की दुकान हटाने के साथ ही दूसरे समुदाय के सभी बाहरी व्यक्तियों को थराली से हटाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल देवराड़ी ने कहा कि 2013 की आपदा में यहां मस्जिद मार्केट और अपर बाजार में मुआवजा लेने के बाद भी खाली नहीं किया गया, साथ ही नवनिर्माण भी किया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने एसडीएम को प्रदर्शन स्थल पर बुलाने की मांग की जिस पर एसडीएम अबरार अहमद ने बताया कि जिलाधिकारी ने तहसीलदार थराली के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन कर 22 अक्टूबर तक आपदा में विस्थापन की धनराशि लेने वाले लोगों की रिपोर्ट सौंप देगी। साथ ही गैर कानूनी रूप से रह रहे सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत और गंगा सिंह विष्ट ने कहा कि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। आक्रोश रैली के कारण वाहनों की आवाजाही भी कई बार बंद रही। जिससे स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद दुकानें खुल गईं।