गोपेश्वर खेल मैदान में विधायक चैंपियनशिप में आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- बदरीनाथ विधानसभा में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप के तहत शनिवार से बदरीनाथ विधानसभा की खेल प्रतियोगिताएं गोपेश्वर खेल मैदान में शुरू हो गई हैं। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दशोली ब्लॉक के ओम आलोक प्रथम, दशोली के अजीत द्वितीय और पोखरी के सोनू तृतीय रहे। 500 मीटर दौड़ में रितुल परिहार प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय और तन्मय तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अक्षय प्रथम, शिवम द्वितीय और इशांत तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अवनी प्रथम, आईशा द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। 300 मीटर दौड़ में ऊषा प्रथम, दिया द्वितीय और रेखा तृतीय रहीं। लंबी कूद में अंकिता प्रथम, आरुषि द्वितीय और वामिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह नेगी, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख शालिनी खत्री, बीडीओ दशोली भगवान सिंह राणा, बीडीओ ज्योतिर्मठ मोहन जोशी, नोडल अधिकारी दीपक बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, अंकित कुंवर, पृथ्वी रावत, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, लता बिष्ट, जयदीप झिंक्वाण, संदीप सिंह, शकुंतला और सत्येंद्र रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।