फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को बारिश में दंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपीरी पट्टी के कुंडडुंगरा गांव में एक बुजुर्ग की तबियत खराब होने पर शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने उन्हें बारिश में दंडी के सहारे तीन किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुष्कर रावत ने बताया कि कुंडडुगरा गांव के 65 वर्षीय दलवीर सिंह की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई थी। कुछ देर लोग उनको अस्पताल पहुंचाने के लिए बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब बारिश बंद नहीं हुई तो गांव के आंनद सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह, प्रदीप सिंह, शंभू सिंह आदि ने बुजुर्ग को दंडी के सहारे तीन किमी पैदल चलकर सड़क व उसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुंडडुंग्रा गांव तक सड़क नहीं है। ग्रामीण कई सालों से क्षेत्र में सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क का कई बार सर्वे किया जा चुका है। सड़क न होने से कुडडंग्रा, स्वर्का, कुनेथ के ग्रामीण पैदल आवाजाही कर रहे हैं। बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं और बीमार व बजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें