फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी, सामूहिक प्रयास से करें मामलों का निस्तारण

Mon, 22 Jun 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता मिलन में 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का गंभीरता से और आपसी समन्वय के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, वन विभाग, पेयजल, सड़क संपर्क और पुल निर्माण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। दशोली की सुलोचना देवी ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का मामला उठाया, जिस पर सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्योतिर्मठ के कुंवर सिंह की भवन निर्माण मानचित्र की अवधि बढ़ाने संबंधी शिकायत पर संबंधित प्राधिकरण को कार्रवाई करने को कहा गया। देवर गांव के कुशल सिंह पंवार की वृक्ष पातन शिकायत पर वन विभाग को जांच के निर्देश दिए गए, जबकि बासवाड़ा निवासी अषाड़ी देवी की सोलर लाइट मांग पर उरेडा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। पेंशन, सड़क, शौचालय और पारिश्रमिक से जुड़े मामलों में भी समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसडीएम आरके पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें