फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सैंण-सुमल्टा मार्ग का अफसरों ने किया निरीक्षण

Thu, 08 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सैंण-सुमल्टा-केलापाणी-कोलाडुंग्री मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद है। बारिश से हुए दलदल और भू-धंसाव के कारण 50 से अधिक परिवारों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को लोनिवि के अफसरों ने मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर सुरक्षा दीवार, कॉजवे और नाली का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है। एक दशक पहले बनी इस सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही जल्द सुचारु की जाएगी। सड़क का निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द इसके सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें