फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मिट्टीयुक्त पानी की शिकायत पर अफसरों ने किया योजना का निरीक्षण

Tue, 28 Jul 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

अफसरों ने स्रोत पर फिल्टर लगाने का दिया आश्वासन
विकासखंड के न्यू डिम्मर, टटासू, विद्यापीठ बस्ती में आ रहा है दूषित पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बारिश में घरों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति की शिकायत पर पेयजल निगम के अफसरों ने योजना और स्रोत का निरीक्षण किया। अफसरों ने स्रोत पर फिल्टर लगाने की बात कही।
विज्ञापन

बरसात में न्यू-डिम्मर, टटासू, विद्यापीठ बस्ती के करीब 70 उपभोक्ताओं के घरों में मिट्टीयुक्त पानी पहुंच रहा है। बीते सोमवार को उपभोक्ता शिकायत लेकर तहसीलदार से मिले थे। उन्होंने कहा था कि दूषित पानी से बीमारी की आशंका बनी है और जरूरत के लिए लगभग एक किमी दूर सिमली बाजार के हैंडपंप से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि पूर्व में जलसंस्थान की लिफ्ट पंप योजना के सिमली बाजार से आवासीय बस्ती जुड़ी थी जिसे बाद में हटा दिया गया। ग्रामीणों ने दोबारा इस योजना को बस्ती से जोड़ने की मांग की। तहसीलदार सुधा डोभाल के निर्देश पर पेयजल निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र लाल ने टटासू गदेरे स्रोत का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय कर्मियों से पेयजल टैंक की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण टटासू गदेरे में बह रही मिट्टी से पानी दूषित हो रहा है। जल्द पेयजल स्रोत पर सामान्य फिल्टर लगाया जाएगा। सुरेंद्र लाल ने कहा कि पंपिंग पेयजल योजना जल संस्थान के पास है। इसलिए बाजार से आवासीय बस्ती में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन जोड़ने का कार्य जल संस्थान की ओर से ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें