फोटो-
गोपेश्वर। जनगणना के द्वितीय चरण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न चार्ज अधिकारियों व कर्मचारियों को द्वितीय चरण में होने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 11 चार्ज क्षेत्रों के करीब 60 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इसमें जिला जनगणना व हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका व नगर निर्देशिका तैयार करने की प्रक्रिया, जनगणना से संबंधित प्रपत्रों के संधारण, अभिलेखों के सत्यापन सहित अन्य प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इससे प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए सभी अपने कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा करें। प्रशिक्षण जिला समन्वयक अमित कुमार, नितीश रावत व अन्य की ओर से कराया गया। संवाद