फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानसून सीजन में बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने सभी को 15 जून से पहले मानसून सीजन की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून सीजन में बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एसडीएम से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे। पूर्ति अधिकारी को तीन माह का राशन भंडार करने को कहा।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि मानसून काल में मोबाइल फोन बंद न रखें। निर्माणदायी संस्थाओं को सड़कों की स्थिति सुधारने, संवेदनशील जगह पर जेसीबी तैनात करने, वैकल्पिक पैदल मार्ग को दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम को निर्देश दिए कि आपदा मद में हुए सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करें। गावों में उपलब्ध कराए सेटेलाइट फोन की जांच जरूर कर लें। अस्पतालों में पर्याप्त जीवन रक्षक दवा और एंबुलेंस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफओ सर्वेश दुबे, एडीएम डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, सीओ पुलिस नताशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

15 जून से पहले सभी स्कूल भवन की करा लें मरम्मत

पौड़ी। जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मानसून से पहले स्कूली भवनों का भौतिक सत्यापन कर क्षतिग्रस्त भवनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार शाम को डीएम ने मानसून तैयारी की बैठक ली। उन्होंने आपदा की दृष्टि से जोखिम क्षेत्र, मानसून में भूस्खलन, जलभराव, बादल फटना की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में जानकारी देने को कहा। कहा कि जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि का खतरा है उनकी मैपिंग की जाएगी। कहा संवेदनशील क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, आपदा अवधि के दौरान प्रसूता की नियमित निगरानी रखी जाए। आपात स्थिति में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने को कहा। इस दौरान सीडीओ अपूर्वा पांडे, एडीएम ईला गिरी, एसई लोनिवि पीएस बृजवाल, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सीटीओ गिरीश चंद्र, आरटीओ अनिता चंद, सीएओ अमरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें