फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस कर जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून से पहले जिले में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून में किसी भी आपदा से निपटने के लिए अधिकारी हर वक्त अलर्ट मोड पर रहें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि संबंधित तहसीलों को आपदा मद में जो बजट आवंटित किया गया था, उसके सभी कार्य पूरा कर स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क, बिजली एवं पानी के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में पाइपों का भंडारण करने के निर्देश दिए गए, जिससे तत्काल अस्थायी व्यवस्था कराई जा सके। सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जेसीबी व ऑपरेटर की तैनाती कर उनके मोबाइल नंबर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को देने के निर्देश भी दिए गए। लोनिवि व जिला पंचायत को सभी संवेदनशील स्थलों के आसपास के वैकल्पिक पैदल मार्ग दुरुस्त करने के लिए कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को आगामी तीन माह का खाद्यान्न एर्वं इंधन का पर्याप्त भंडारण रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ को सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एडीएम हेमंत वर्मा, एसीएमओ डा. एमएस खाती के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें