फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की वीआईपी ड्यूटी के कारण 10 घंटे बाद पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनगढ़ गांव में हुए हादसे में प्रशासन के आला अधिकारी पीएम की वीआईपी डूयूटी में होने के चलते हादसे के 10 घंटे बाद पहुंचे। तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि उनकी बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीआईपी डयूटी थी। इसके चलते वे ब्रदीनाथ में थे जैसे ही हादसे का पता चला वे यहां से घटना स्थल की ओर निकल पड़े। दूर होने के कारण वे यहां पर देर से पहुंचे। वहीं, उपजिलाधिकारी रविंद्र जुआंठा भी दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। गौचर से एनडीआरएफ और कर्णप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम सुबह साढ़े छह बजे पैनगढ़ गांव पहुंच चुकी थी। वहीं, घटना पर विधायक भूपालराम टम्टा ने दुख जताया है और प्रशासन से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री की बद्रीनाथ यात्रा के चलते बद्रीनाथ में हैं और जल्दी ही प्रभावित गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें