फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न पहुंचना ईई पर पड़ा भारी

Tue, 07 Jun 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में एडीबी के अधिकारियों के मौजूद न होने पर  जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने एडीबी के अधिशासी अभियंता के विरुद्घ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में मुन्नी शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क की सबसे अधिक समस्याएं उठी। अध्यक्ष ने नाराजगी जताई कि सदन में अधिकारी बैठक संपन्न होने के बाद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि जिले में वन भूमि हस्तांतरण की 109 सड़कों हेतु आनलाइन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें से 43 सड़कों को सैद्घांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।

नारायणबगड़ की ब्लॉक प्रमुख अंशी नेगी ने हरमनी-करछुना सड़क पर डामरीकरण और पंथी-हंसकोटी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य की मांग उठाई। वहीं जिला पंचायत सदस्य दीक्षा बिष्ट ने माणा गांव में लोनिवि की ओर से निर्मित मोटर पुल पर एप्रोच मार्ग निर्मित करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा देेवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने थराली-देवाल-मुंदौली सड़क पर घटिया डामर की शिकायत की। सदस्य देवेंद्र नेगी ने बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी बाजार में सफाई व्यवस्था सुचारु करने और बौंला, सिरों व सिरोखोमा सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें