फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेहतर कार्य के लिए प्रभारी अधिकारी सम्मानित

Tue, 10 Nov 2026 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भराड़ीसैंण विधानसभा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रभारी अधिकारी शेखर पंत को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। शेखर पंत लंबे समय से भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर को बेहतर बनाने में जुटे हैं। यहां से दूधातोली सहित अन्य पर्वतमालाओं को देखने के लिए व्यू प्वाइंट हो या विधानसभा की दीवारों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलन के शहीद या अन्य बलिदानियों की तस्वीरें, पंत ने विधानसभा परिसर में नंदा देवी राजजात, रम्माण सहित कई अन्य पेंटिंग भी लगवाईं। सेब के पौधे पर फल देने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रधानों ने जताई नाराजगी
गैरसैंण। राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानों की मांगों पर कोई घोषणा न होने से प्रधान संगठन ने नाराजगी जताई। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भराड़ीसैंण में प्रधानों को भीड़ बढ़ाने के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री ने जायज मांगों पर संज्ञान नहीं लिया बल्कि जांच समिति गठन का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। रावत ने चेतावनी दी यदि सरकार पंचायतों के हक को अनसुना करती रही तो 2027 के चुनावों में प्रधान सरकार को एकजुटता का अहसास कराएंगे। नारायणबगड़ के प्रधान संघ के अध्यक्ष योगेंद्र खत्री ने चेतावनी दी कि यह अपमान आने वाले चुनावों में भारी पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें