भारतीय संविधान की 71वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे और अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि हमें संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सबका दायित्व है।