फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईष्ट देवताओं को व्यंजनों का भोग लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेला पर्व पर लोगों ने अपने ईष्ट देवी देवताओं की पूजा की और फिर उन्हें व्यंजनों का भोग लगाया और हरेला भी चढ़ाया। इसके बाद हरेला का आदान प्रदान किया। इस शुभ पर्व पर आदिबदरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। जुलगढ़, भलसों, ढमकर, नगली, स्यालकोट, हरगांव, पय्यां, नौना, प्यूंरा, पज्याणां, सुगड छिमटा गांवों से भी हरेला पर्व धूमधाम मनाया गया।
विज्ञापन

देवाल में वन विभाग व पुलिस चौकी परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पर्यावरण मित्र बलवंत बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू, रेंज अधिकारी टीएस बिष्ट, डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा आदि मौजूद रहे। हरेला पर्व पर नंदकेशरी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। गौचर में हरेला पर्व उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें