जोशीमठ तहसील परिसर में धरना देते नगर के व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala
जोशीमठ को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापार संघ ने पूरे दिन बाजार बंद कर धरना दिया। व्यवसायियों ने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक जुलूस निकलाकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के बाद धरना स्थल पर हुई सभा में व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि जोशीमठ ब्लॉक के विकास के लिए क्षेत्र को पिछड़ा क्षेत्र बनाया जाना जरूरी है।
कहा कि सरकार की ओर से पिछड़ा क्षेत्र की घोषणा किए जाने के बाद शासनादेश जारी न किया जाना सीधे तौर पर क्षेत्र की जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों ने मजबूर होकर आंदोलन शुरू किया है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो व्यवसायी उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। पूर्व में भी व्यापार संघ ने मांग को लेकर बाजार बंद कराया था।
इस मौके पर संर्घष समिति के संयोजक भरत सिंह कुंवर, समित के अध्यक्ष रमेश सती प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री माधव प्रसाद सेमवाल, अमित सती, केशव प्रसाद मलासी, ऋषि प्रसाद सती, प्रदीप डिमरी, उमेश लाल शाह, श्रीराम डिमरी, जेपी भट्ट, रवींद्र शाह, कुलदीप कठैत, रमेश चंद्र सती, संदीप बिष्ट, किशोर कन्याल आदि मौजूद थे।