फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्य पारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की दिलाई शपथ

विज्ञापन
गोपेश्वर में व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाते नगर पालिका के ईओ अनिल पंत। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नगर पालिका गोपेश्वर की ओर से शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों से पॉलिथीन का उपयोग न करने का आह्वान किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने सर्वोदय भवन परिसर में व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई। उन्होंने व्यवसायियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने, प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच, गिलास और अन्य प्लास्टिक की सामग्री उपयोग न करने और प्लास्टिक के दूसरे विकल्पों का उपयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिका सभासद नवल भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, लोकेश कुमार, राजू, डीएन शाह, कुलदीप, राजकिशोर, महावीर आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें