देवलीबगड़ और संगम मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/देवाल। देवलीबगड़ के खेल मैदान में आयोजित खंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मज्याड़ी प्रथम और नौली द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि भाला फेंक में राहुल सिंह प्रथम और सौरव द्वितीय रहे।
प्रतियोगिता में हुई 300 मी. दौड़ में आयुष चौधरी-आयुष रावत, लंबीकूद में गौरव बिष्ट-युवराज, ऊंचीकूद में आयुष-अंशुल, चक्का फेंक में वीरेंद्र-तन्मय, गोला फेंक में गौरव-कृष क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। इस मौके पर खेल समन्वयक जयकृत रावत, कृष्णा रावत, मधुबाला शर्मा, काजल रावत, सुनील सती, बीएल भारती प्रधानाचार्य राउमावि मलारी आदि मौजूद रहे। वहीं देवाल के संगम मैदान में हुए ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में सौरभ सिंह चैंपियन बने। अंडर-20 के पांच हजार मीटर की दौड़ में सौरभ-प्रदीप कुमार, 300 मीटर दौड़ में खिल्पा और दीपिका, 200 मीटर दौड़ में प्रिया-वैशाली, वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी मेलखेत-इंटर कॉलेज देवाल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांदनी, भावना, स्नेहा, शीला, कविता को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके युवा कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार, उमेश थपलियाल, राजेंद्र परिहार, एलपी देवराड़ी आदि मौजूद रहे।