फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एनटीपीसी का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

Fri, 17 May 2024 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एनटीपीसी की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 31 मई तक चलेगा जिसमें कई गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

पखवाड़े के शुभारंभ पर प्रभात फेरी निकाली गई इसके बाद कर्मचारियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई भी की। महाप्रबंधक व परियोजना प्रमुख एएम नाहर ने सभी को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पखवाड़े के तहत जोशीमठ के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे। इस दौरान महाप्रबंधक परियोजना मनमीत बेदी, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन राजेश बोयपाई के अलावा विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान, यूपीएनएल कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें