फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी की महिला समिति ने छात्रों को बांटे कपड़े

विज्ञापन
ोशीमठ में एनटीपीसी ने बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ की अलकनंदा महिला समिति की ओर से जोशीमठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। समिति की अध्यक्ष उषा अहिरवार ने छात्रों को कोट, मास्क, ऊनी मोजे और टोपी वितरित की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में ठंड बाधा न बने इसके लिए उन्हें यह गर्म कपड़े वितरित किए गए हैं। इस दौरान समिति की वरिष्ठ सदस्य किरन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभा तिवारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें