पोखरी क्षेत्र के गांव में बच्चों को पढ़ातीं एनएसएस की छात्रा।
- फोटो : GOPESHWAR
राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा के एनएसएस की छात्र-छात्राएं अपने-अपने गांवों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। प्रधानाचार्य विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देशन और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा प्रसाद कुमेड़ी के नेतृत्व में यह कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कोरोना के कारण विद्यालय बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसी के कारण एनएसएस के छात्र-छात्राओं को इस काम में लगाया गया है। 12वीं की प्रिया ग्राम जौरासी में, श्रेष्ठा ग्राम धौड़ा में, जामनी ग्राम किमोठा में, जयदीप बर्तवाल ग्राम रडुवा में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। छात्र-छात्राएं गांव में निरंतर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। संवाद