पोखरी में डांडी यात्रा रैली निकालते एनएसएस के शिविरार्थी।
- फोटो : GOPESHWAR
राइंका गोदली (पोखरी) के एनएसएस शिविरार्थियों ने एनएसएस शिविर के दौरान राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए दांडी यात्रा पर रैली आयोजित की। साथ ही दांडी यात्रा का महत्व भी समझाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह घरिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा शिविर के दौरान कई सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी किया जा रहा है। वहीं नेहरू युवा केंद्र के डीपीओ देवेंद्र सिह दानू, अरविंद सिंह राणा, सुधीर, संजू नेगी, शिव सिंह नेगी, लक्ष्मी, अमन, अजय, रवीना, रेणुका आदि इस दौरान मौजूद थे। इधर, राबाइंका गोपेश्वर के एनएसएस शिविरार्थियों ने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता रैली आयोजित की। राइंका गोपेश्वर के प्रधानाचार्य महेंद्र हिंदवाल ने बताया कि शिविरार्थियों को कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। ब्यूरो